{"_id":"6a6e2cc5289deb8a9004b816","slug":"youth-arrested-with-a-country-made-pistol-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158488-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: देसी कट्टा सहित युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: देसी कट्टा सहित युवक गिरफ्तार
Sat, 01 Aug 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ ने एक युवक को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। उसे जयश्री रोड स्थित प्रदीप प्लेस के पास से पकड़ा गया। पुलिस आरोपी से हथियार के स्रोत और उसके उद्देश्य के बारे में पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के निर्देश पर स्पेशल स्टाफ की टीम शुक्रवार को बस अड्डा क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव सांजरवास निवासी सोहिब अवैध हथियार लेकर प्रदीप प्लेस के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की।
पुलिस वाहन देखकर सोहिब ने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी जींस की जेब से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। वह हथियार का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी सोहिब के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने यह अवैध हथियार कहां से प्राप्त किया था। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि क्या वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।