सीएम सैनी ने दिवाली पर दी शुभकामनाएं: कहा-लोकल फॉर वोकल अभियान को बनाएं मजबूत, स्वदेशी उत्पादों को दें बढ़ावा
हरियाणा सरकार ने दीपावली के पर्व पर देश और प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सरकार ने लोगों से लोकल फॉर वोकल को अपनाने की अपील की है जिससे भारत आत्मनिर्भर का संकल्प पूरा हो सके।

विस्तार

हरियाणा के परिवारजनों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं🙏🚩@NayabSainiBJP pic.twitter.com/yJosEpHsqo
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) October 20, 2025
जीएसटी सुधार लोगों के लिए दिवाली का तोहफा: मोहन लाल बड़ौली
इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा पीएम मोदी ने जीएसटी में सुधार के बाद भारत के लोगों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा भारत के आत्मनिर्भर होने का संकल्प स्वदेशी अपनाने से होगा। उन्होंने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं की खरीद की अपील की।
हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ स्वदेशी दीयों से दिवाली मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों पर खर्च प्रत्येक रुपया देश के कारीगरों और स्थानीय उद्योगों को समर्थन देगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी हाल ही में त्योहारी सीजन पर स्वदेशी खरीदारी को प्रोत्साहित करते हुए कहा, "गर्व से कहो, हम भारतीय उत्पाद खरीदें।" उन्होंने लोगों से खरीदे गए स्वदेशी सामान की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने की भी अपील की ताकि यह जनआंदोलन बने।
आप सभी को छोटी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) October 19, 2025
यह पावन पर्व आपको सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण करें।
माता लक्ष्मी की असीम कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे🙏🚩@mlkhattar @NayabSainiBJP pic.twitter.com/R1C4apsio9
हरियाणा सरकार ने लोकल फॉर वोकल लेकर लोगों से अपील करते हुए कहा यह आत्मनिर्भर भारत के विजन को मजबूत करने का हिस्सा है, जिसमें हरियाणा सरकार भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। दिवाली के इस पावन पर्व पर स्वदेशी उत्पाद अपनाकर हम न केवल अपनी परंपराओं को संरक्षित करेंगे, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल देंगे।