{"_id":"6a7dac5b08220bdb740cd83e","slug":"dr-suresh-kumar-singhal-appointed-as-the-new-director-of-pgi-rohtak-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई रोहतक के नए निदेशक नियुक्त: राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना, इन्हें मिली जिम्मेवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई रोहतक के नए निदेशक नियुक्त: राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना, इन्हें मिली जिम्मेवारी
Thu, 13 Aug 2026 05:07 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 13 Aug 2026 05:07 PM IST
सार
डॉ. सिंघल की नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए तत्काल प्रभाव से की गई है। खास बात यह है कि नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालय के नियमों में निर्धारित 65 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
विज्ञापन
डॉ. सुरेश कुमार सिंघल, पीजीआई रोहतक के निदेशक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस), रोहतक के नए निदेशक की नियुक्ति कर दी है। राज्यपाल व पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक के कुलाधिपति प्रो. आशीम कुमार घोष ने सरकार की सिफारिश पर वरिष्ठ प्रोफेसर (सेवानिवृत्त) डॉ. सुरेश कुमार सिंघल को पीजीआईएमएस रोहतक का निदेशक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
आयु सीमा में दी गई छूट
राजभवन की ओर से 13 अगस्त को जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ. सिंघल की नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए तत्काल प्रभाव से की गई है। खास बात यह है कि नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालय के नियमों में निर्धारित 65 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि यह नियुक्ति पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज अधिनियम, 2008 की धारा 16 के तहत राज्यपाल को प्राप्त शक्तियों के तहत की गई है।
विज्ञापन
डॉ. सुरेश कुमार सिंघल पीजीआईएमएस रोहतक में वरिष्ठ प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अब उन्हें संस्थान के निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति की अन्य शर्तें और नियम हरियाणा सरकार बाद में तय करेगी।
विज्ञापन