सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   3,000 health workers went door-to-door in the district from today

Fatehabad News: जिले में जनगणना के लिए आज से घर-घर दस्तक देंगे 3 हजार कर्मचारी

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 30 Apr 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
3,000 health workers went door-to-door in the district from today
जनगणना के लिए नगर परिषद में आई किट संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जनगणना से जनकल्याण थीम के साथ शुक्रवार से हर घर का डाटा एकत्रित करने के उद्देश्य से जनगणना टीम घर-घर दस्तक देगी। करीब तीन हजार अधिकारियों व कर्मचारियों की इसके लिए ड्यूटी लगाई गई है। शहर फतेहाबाद में 162 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक वार्ड में 6-6 शिक्षक डाटा जुटाएंगे। नगर परिषद कार्यालय में शिक्षकों को किट दी गई।
Trending Videos


डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी डॉ. विवेक भारती ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इससे पहले वीरवार को इस विषय पर जनगणना निदेशक डॉ. ललित जैन ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला उपायुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा भी की। डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि 1 मई से प्रगणक घर-घर जाकर डेटा एकत्र करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महाअभियान में जिले के लगभग 3 हजार अधिकारी व कर्मचारी जुड़े हुए हैं। जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण 1 से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का होगा जबकि दूसरा चरण 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना के रूप में संपन्न होगा।

बैठक में एसडीएम टोहाना आकाश शर्मा, एसडीएम फतेहाबाद राजेश कुमार, एसडीएम रतिया सुरेंद्र सिंह, सीईओ सुरेश कुमार, डीएमसी प्रवीण कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता, डीआरओ श्याम लाल, डीडीपीओ अनूप सिंह, डीएसपी कुलवंत सिंह, डीआईओ सिकंदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

-

विशेष हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन मोबाइल एप बनेगा सहभागी

डीसी ने बताया कि इस बार गणनाकर्मी विशेष हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन मोबाइल एप का उपयोग करेंगे जिसे उनके पंजीकृत मोबाइल उपकरणों पर इंस्टॉल किया गया है। यह एप ऑफलाइन मोड में भी कार्य करेगा और नेटवर्क उपलब्ध होते ही डेटा स्वतः सिंक्रोनाइज हो जाएगा। रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए तकनीक आधारित डेशबोर्ड और सीएमएमएस पोर्टल का उपयोग किया जाएगा जिससे प्रत्येक स्तर पर प्रगति की सतत निगरानी सुनिश्चित होगी।

-

हेल्पलाइन जारी

डीसी ने बताया कि इस बार 16 से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया था जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने ऑनलाइन पोर्टल व मोबाइल फोन एप के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज की है। ऐसे नागरिकों को अब प्रगणकों को अपनी आईडी उपलब्ध करानी होगी ताकि मौके पर केवल सत्यापन किया जा सके। जनगणना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर 01667-230722 जारी किया गया है। नागरिक इस नंबर पर सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed