Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
A tubewell operator riding a scooter died after a tree branch fell on him during a strong storm.
{"_id":"69f834f496e846b35f0e5a90","slug":"video-a-tubewell-operator-riding-a-scooter-died-after-a-tree-branch-fell-on-him-during-a-strong-storm-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: तेज आंधी में पेड़ की टहनी गिरने से स्कूटी सवार ट्यूबवेल ऑपरेटर की मौत, टोहाना में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: तेज आंधी में पेड़ की टहनी गिरने से स्कूटी सवार ट्यूबवेल ऑपरेटर की मौत, टोहाना में हुआ हादसा
देर रात चली तेज आंधी एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। ड्यूटी से घर लौट रहे जल विभाग के ट्यूबवेल ऑपरेटर की पेड़ की टहनी गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा चन्दड खुर्द गांव के पास हुआ। सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान गांव इंदाछुई निवासी 39 वर्षीय आदेश कुमार के रूप में हुई है। आदेश कुमार गांव चंदड़ में एचकेआरएन के तहत ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। रविवार रात वे स्कूटी से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। चन्दड खुर्द के पास अचानक मौसम बिगड़ा और तेज आंधी चलने लगी। इसी दौरान सड़क किनारे लगे पेड़ की बड़ी टहनी टूटकर सीधे उन पर आ गिरी। टक्कर लगते ही स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल टोहाना पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आदेश अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बेटियों को छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी 7 साल और छोटी 5 साल की है। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले साल भी डांगरा रोड पर पेड़ गिरने से एक बाइक सवार की जान गई थी। लोगों ने प्रशासन से सूखे और खोखले पेड़ों को चिन्हित कर तुरंत कटवाने की मांग की है।
जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रामरखा ने बताया कि विभाग की तरफ से मदद की जाएगी।गांव इंदाछोई के सरपंच प्रतिनिधि सुनील कुमार ने कहा कि आदेश कुमार गांव में मिलनसार स्वभाव का था उसकी दो बेटियां है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।