{"_id":"69f787a07794646d600152b4","slug":"daksh-in-athletics-and-jaswinder-became-the-best-player-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-153138-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एथलेटिक्स में दक्ष और जसविंदर बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एथलेटिक्स में दक्ष और जसविंदर बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 03 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
गुमटसर अकादमी के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ीस्त्रोत: आयोजक
विज्ञापन
रतिया। गुमटसर अकादमी के खेल मैदान में रविवार को आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लड़कों में दक्ष और लड़कियों में जसविंदर कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट, टायर पुश और 3 किमी वॉक सहित कई मुकाबले आयोजित किए गए। इनमें बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्पर्धा का आयोजन गुमटसर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव ट्रस्ट की ओर से किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पार्षद वकील नथवान ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर नगर पालिका के वाइस चेयरमैन जोगिंदर नंदा, विनोद जग्गा, तरसेम शर्मा, जगदेव सिंह, पप्पू सेठ और सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार लड़कों के ओपन वर्ग में 800 मीटर दौड़ में दक्ष ने पहला, दीशान ने दूसरा और करण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टायर पुश में गुरनूर प्रथम, लक्ष्य द्वितीय और गिनी तृतीय रहे। लंबी कूद में दक्ष ने फिर बाजी मारी, जबकि सहजमीत और गुरवीर ढिल्लों क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
शॉटपुट में हैप्पी गुज्जर प्रथम, कबीर बोला द्वितीय और कार्तिक तृतीय रहे। 3 किमी वॉक रेस में मनिंदर ने पहला, अरहम जैन ने दूसरा और हैप्पी गुज्जर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की ओपन कैटेगरी में शॉटपुट में जसविंदर कौर प्रथम, गुरलीन द्वितीय और यशिका तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में भी जसविंदर कौर ने पहला रूपनीत कौर दूसरे और पावनी तीसरे स्थान पर रहीं।
विजेताओं को मुख्य अतिथि और अन्य लोगों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। अकादमी के सदस्य हरदीप सिंह बोला, छिंदरपाल कौर, इंद्रजीत समरा, गुरप्रीत, खुशदीप कौर ने बताया कि 17 मई को 8वीं खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
Trending Videos