{"_id":"69f786d9a6dfde879e0dda24","slug":"dudarams-silence-is-wrong-pressure-should-be-created-to-seek-an-apology-balwan-singh-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-153153-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुड़ाराम की चुप्पी गलत, माफी मंगवाने के लिए बनाएं दबाव : बलवान सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुड़ाराम की चुप्पी गलत, माफी मंगवाने के लिए बनाएं दबाव : बलवान सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 03 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
बलवान सिंह दौलतपुरिया, विधायक
विज्ञापन
फतेहाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल पर की गई टिप्पणी के बाद राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने रविवार को वीडियो जारी कर पूर्व विधायक दुड़ाराम पर तीखा हमला बोला। दौलतपुरिया ने कहा कि दुड़ाराम का राजनीतिक वजूद चौधरी भजनलाल से ही बना है ऐसे में इस मुद्दे पर उनकी चुप्पी सवाल खड़े करती है।
उन्होंने कहा कि दुड़ाराम को प्रभावशाली तरीके से भाजपा पर दबाव बनाकर संबंधित बयान का खंडन करवाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति ने भजनलाल के मार्गदर्शन में राजनीति सीखी वहीं अब इस मामले में चुप है। उनके अनुसार यह चुप्पी गलत संदेश दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया नहीं दी जाती, तो इसे समर्थन के रूप में देखा जाएगा।
दौलतपुरिया ने आगे कहा कि समाज के मुद्दों पर अक्सर बयान देने वाले लोग इस विषय पर मौन हैं जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बिश्नोई समाज इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और समय आने पर जवाब देगा।
उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे व्यक्ति पर इस तरह की टिप्पणी से हर वर्ग आहत हुआ है। ऐसे में संबंधित नेताओं को आगे आकर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।
दौलतपुरिया ने मांग रखी कि पार्टी स्तर पर दबाव बनाकर संबंधित नेता से माफी मंगवाई जाए। जिस व्यक्ति ने लंबे समय तक सीएम का पद सुशोभित किया है, उस पर ओच्छी टिप्पणी से हर कोई आहत है। दुड़ाराम सरीखे लोग उनकी इज्जत के लिए दो-चार शब्द नहीं बोल सकते तो मेरे हिसाब से यह डूबकर मरने वाली बात है।
Trending Videos