सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Preeti is making a name for herself in the sport of Kabaddi

Fatehabad News: कबड्डी खेल में पहचान बना रहीं 14 वर्षीय खिलाड़ी प्रीति

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 03 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Preeti is making a name for herself in the sport of Kabaddi
​खिलाड़ी प्रीति कुकणा।
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव हसंगा की उभरती खिलाड़ी प्रीति कुकणा (14) कबड्डी खेल में अपनी अलग पहचान बना रही है। पिछले दो वर्षों से लगातार प्रशिक्षण और मेहनत के दम पर वह ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। वर्तमान में वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हसंगा में नौवीं कक्षा की छात्रा है।
Trending Videos


प्रीति ने अंडर-14 वर्ग में स्कूल स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई और ब्लॉकस्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी क्षमता साबित की। लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते उसे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला, जहां उसने अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीति का कहना है कि वह कबड्डी में अपना भविष्य बनाना चाहती है और इस खेल में उच्च स्तर तक पहुंचकर अपने परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन करना चाहती है। उसका लक्ष्य कबड्डी खेल में देश के अधिक से अधिक पदक जीतना है।

----

दो साल से ले रही प्रशिक्षण

कोच गंगाधर सिहाग और विकास खिचड़ के मार्गदर्शन में प्रीति पिछले दो वर्षों से गांव हसंगा में ही नियमित अभ्यास कर रही है। वह प्रतिदिन कड़ी मेहनत के साथ अपनी फिटनेस और खेल के कौशल को निखारने में जुटी रहती है। दोनों कोच का कहना है कि यदि वह इसी तरह मेहनत करती रही तो आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed