{"_id":"69f864fd599f298b1c060a6a","slug":"video-dispute-over-removal-of-garbage-collection-vehicles-at-the-behest-of-eo-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: ईओ के कहने पर कचरा उठान गाड़ियां निकालने पर विवाद, हड़ताल पर बैठे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: ईओ के कहने पर कचरा उठान गाड़ियां निकालने पर विवाद, हड़ताल पर बैठे कर्मचारी
फतेहाबाद शहर के खैराती खेड़ा रोड पर बनाए गए सेंटर से डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ियों के बाहर निकालने के प्रयास पर विवाद हो गया। सूचना मिलने पर नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आगे बैठ गए। गाड़ियां बाहर निकालने लगे तो कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि एजेंसी अधिकारी ईओ के दबाव में गाड़ियां बाहर निकाल रहे है, जिसे नहीं निकालने देंगे। विवाद बढ़ता देख डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ियां वापस सेंटर में ही खड़ी कर दी गई।
चौथे दिन भी शहर में डोर टू डोर कचरा उठान नहीं हुआ। हालात ये है कि लोग अब खुद घरों से सेकेंडरी प्वाइंट पर कचरा फैंक रहे है। पांच शहरों में 600 टन कचरा जमा हो गया है। रोजाना 150 टन कचरा निकलता है। हालात ये है कि फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना और जाखल में कचरे का उठान नहीं हो रहा है। फतेहाबाद शहर से रोजाना 40 टन कचरा निकलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।