{"_id":"69d3e8d0dc5d8c163602a6f7","slug":"96-of-private-schools-have-increased-fees-notices-being-prepared-for-9-operators-for-not-providing-information-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-151483-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 96% निजी स्कूलों ने बढ़ाई फीस, जानकारी नहीं देने पर 9 संचालकों को नोटिस की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 96% निजी स्कूलों ने बढ़ाई फीस, जानकारी नहीं देने पर 9 संचालकों को नोटिस की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही निजी स्कूलों ने अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है। जिले के 254 निजी स्कूलों में से 245 स्कूलों ने शिक्षा विभाग को 6 से 10 फीसदी तक फीस बढ़ोतरी की जानकारी फार्म-6 ऑनलाइन के माध्यम से दी है।
शिक्षा विभाग निदेशालय हर साल स्कूल संचालकों से फीस बढ़ोतरी की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर मांगता है। इसमें स्कूलों को न केवल बढ़ी हुई फीस का प्रतिशत बताना होता है बल्कि उसका कारण भी देना अनिवार्य है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर जिले के करीब 90 हजार से एक लाख विद्यार्थियों पर पड़ेगा।
जिले के 9 स्कूलों ने विभाग को फीस बढ़ाने या न बढ़ाने की जानकारी नहीं दी है। इनमें भट्टूकलां का 1 सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूना का 1 मिडिल स्कूल, फतेहाबाद के 3 मिडिल और 1 सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रतिया के 2 सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टोहाना का 1 प्राइमरी, 1 मिडिल और 1 सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल है। इन स्कूलों को विभाग कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। नोटिस का पालन न करने पर निदेशालय इन स्कूलों का एमआईएस पोर्टल बंद कर सकता है और ये स्कूल आगामी सत्र में फीस नहीं बढ़ा पाएंगे।
शिक्षा विभाग निदेशालय ने फार्म-6 के जरिये फीस बढ़ोतरी की जानकारी मांगी थी। इसमें चार सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने जानकारी नहीं दी है। ऐसे स्कूलों को कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा। - संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी।
Trending Videos