{"_id":"69d4becdf1df5ac31f0e2d28","slug":"video-the-police-ki-pathshala-program-was-organized-at-rigved-school-in-tohana-fatehabad-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में ऋग्वेद स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में ऋग्वेद स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित
शहर के दमकोरा रोड स्थित ऋग्वेद इंटरनेशनल स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से डीएसपी जय भगवान ने शिरकत की कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी अनिल मेहता ने शिरकत की जबकि अध्यक्षता स्कूल चेयरमैन प्रदीप मडिया व प्रिंसिपल राजन दुबे ने की।
डीएसपी में कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल अरेस्ट करके लोगों से फ्रॉड किया जा रहा है जबकि ऐसा कुछ नहीं हैं। आपको अपने बैंक अकाउंट की जानकारी या ओटीपी किसी से शेयर नहीं करनी है। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर अपना समय अपने माता पिता और दादा दादी के साथ व्यतीत करे ताकि आपको उनके जीवन से सीखने को मिले।
अनिल मेहता ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए शानदार कार्यक्रम किया गया है जिसमें बच्चों को साइबर क्राइम से बचाव और यातायात के नियमों की पालना बारे जागरूक किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।