{"_id":"6a7370cb7b736f044f098b89","slug":"a-grand-assembly-on-august-9-to-reopen-the-closed-link-road-due-to-overbridge-underbridge-construction-in-jakhal-fatehabad-news-c-127-1-ftb1009-158676-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जाखल में ओवरब्रिज-अंडरब्रिज निर्माण से बंद संपर्क मार्ग खुलवाने के लिए 9 अगस्त को महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जाखल में ओवरब्रिज-अंडरब्रिज निर्माण से बंद संपर्क मार्ग खुलवाने के लिए 9 अगस्त को महापंचायत
Wed, 05 Aug 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखल। रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के निर्माण के कारण जाखल मंडी के प्रमुख संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए सांझा मोर्चा ने 9 अगस्त को महापंचायत बुलाई है।
महापंचायत में प्रशासन से निर्माण पूरा होने तक अस्थायी वैकल्पिक मार्ग तत्काल खोलने की मांग की जाएगी। सांझा मोर्चा में किसान, व्यापारी, राइस मिलर, ट्रांसपोर्टर, मजदूर और विभिन्न सामाजिक संगठन शामिल हैं। निर्माण कार्य के चलते मंडी तक पहुंचने वाले मुख्य रास्ते बंद हैं। किसानों को फसल ढुलाई और कृषि कार्यों के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
व्यापारियों और राइस मिलरों को माल की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। ट्रांसपोर्टरों पर अतिरिक्त दूरी तय करने का आर्थिक बोझ बढ़ गया है। स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
मोर्चा का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं लेकिन आमजन की आवाजाही बाधित होना उचित नहीं है। जब तक ओवरब्रिज और अंडरब्रिज चालू नहीं होते, वैकल्पिक मार्ग आवश्यक है।
संपर्क मार्ग बंद होने से किसानों को अपनी फसल मंडी तक लाने में कठिनाई हो रही है। व्यापारियों और राइस मिलरों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। ट्रांसपोर्टरों को ईंधन और समय का अतिरिक्त नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को भी स्कूल पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं।
महापंचायत की तैयारियां
सांझा मोर्चा ने भूना, फतेहाबाद और आसपास के गांवों के लोगों से महापंचायत में पहुंचने की अपील की है। इसमें किसान, व्यापारी, राइस मिलर, ट्रांसपोर्टर, मजदूर और स्कूल संचालक शामिल हैं।
मोर्चा का मानना है कि यह पूरे क्षेत्र के लोगों के आवागमन और आजीविका से जुड़ा मुद्दा है। महापंचायत को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं और बड़ी संख्या में भागीदारी की उम्मीद है।