Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
A three-day strike by Municipal Council sanitation workers has begun in Tohana, Fatehabad; they are demanding the implementation of the agreement reached on May 13.
{"_id":"6a741f71abb6c37c660d4bfc","slug":"video-a-three-day-strike-by-municipal-council-sanitation-workers-has-begun-in-tohana-fatehabad-they-are-demanding-the-implementation-of-the-agreement-reached-on-may-13-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, 13 मई के समझौते को लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, 13 मई के समझौते को लागू करने की मांग
हरियाणा सरकार से 13 मई को हुए समझौते को लागू न करने से नाराज टोहाना नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल में डोर-टू-डोर और नगरपालिका के सफाई कर्मचारी व फायर कर्मी शामिल हैं।
कर्मचारी नेता सुभाष ने बताया कि सरकार ने 13 मई को हुए समझौते में 17 मांगें मानी थीं, लेकिन आज तक उनका नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। 5 अगस्त को फिर वार्ता हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इससे मजबूर होकर पूरे प्रदेश में तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया गया है।
कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के बरामदे में बैठकर नारेबाजी की। "कच्चे कर्मचारियों को पक्का करो", "ठेका प्रथा बंद करो", "हमारी मांगें पूरी करो" के नारे लगाए गए। नेता ने कहा कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है।
हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक लिखित आदेश नहीं मिलता, काम पर नहीं लौटेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।