Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Demand for renovation of Shaheed Chowk in Tohana, Fatehabad intensifies; sit-in protest continues for the fourth day.
{"_id":"6a7418ccebd5f87a9202584e","slug":"video-demand-for-renovation-of-shaheed-chowk-in-tohana-fatehabad-intensifies-sit-in-protest-continues-for-the-fourth-day-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में शहीद चौक के जीर्णोद्धार की मांग तेज, धरना चौथे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में शहीद चौक के जीर्णोद्धार की मांग तेज, धरना चौथे दिन भी जारी
शहीद चौक के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा और जन संगठनों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरना 3 अगस्त से शहीद चौक पर चल रहा है।
किसानों ने चौक पर नारेबाजी कर प्रशासन से 15 अगस्त से पहले ठोस कार्रवाई की मांग दोहराई। धरनास्थल पर बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और सामाजिक संगठन के लोग मौजूद रहे।
किसान नेता रमेश डांगरा ने कहा कि "शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं वाला यह चौक हमारी आन-बान-शान है। प्रशासन पिछले कई सालों से इसे अनदेखा कर रहा है।
गंदगी, टूटी टाइलें और बदहाल हालात देखकर हर देशभक्त का दिल दुखता है। अगर 15 अगस्त तक चौक के कायाकल्प के लिए बजट और टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो हम 15 अगस्त को यहां होने वाले सरकारी कार्यक्रम का विरोध करेंगे और किसी भी नेता को मंच पर नहीं बोलने देंगे।"
धरने के दौरान किसानों ने कहा कि शहीदों के सम्मान में ही चौक का विकास होना चाहिए, न कि खानापूर्ति। धरना कमेटी ने अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद आगे की रणनीति तय करने की बात कही। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई लिखित आश्वासन नहीं मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।