सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A modern digital library will be built in Bhuna at a cost of Rs 1.25 crore

Fatehabad News: भूना में 1.25 करोड़ से बनेगी आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 08 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
A modern digital library will be built in Bhuna at a cost of Rs 1.25 crore
भूना। परमाणु संयंत्र के निदेशक सत्यजीत रथ आधुनिक सुविधाओं से लैस डिजिटल लाइब्रेरी का शिलान्यास
विज्ञापन
भूना। प्रजापति धर्मशाला के सामने शनिवार को आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण की आधारशिला रखी गई। करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस लाइब्रेरी का शिलान्यास गोरखपुर परमाणु संयंत्र के निदेशक सत्यजीत रथ ने किया। लाइब्रेरी का निर्माण गोरखपुर परमाणु ऊर्जा परियोजना की सामाजिक सरोकार योजना के तहत करवाया जाएगा।
Trending Videos


संयंत्र के निदेशक सत्यजीत रथ ने बताया कि इस लाइब्रेरी के साथ भूना में राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान को एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 1.25 करोड़ की लागत से बनने वाली इस लाइब्रेरी में लगभग 150 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके लिए करीब 46×82 वर्ग फीट का आधुनिक और फुल फर्निश्ड हाल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भवन में कार्यालय कक्ष, शौचालय और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में सीएसआर कमेटी के चेयरमैन अनिल कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका चेयरपर्सन अर्पणा पसरीजा ने की। इस अवसर पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि मास्टर पंकज पसरीजा ने मुख्य अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर गोरखपुर परमाणु संयंत्र के अधीक्षक अभियंता संदीप राय, कार्यकारी अभियंता नितेश बुदानी, दीपक कुमार, अमरदीप नैन, कनिष्ठ अभियंता नरेश कुमार, वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed