सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fraud by posing as cement worker

Fatehabad News: सीमेंट कर्मचारी बन नक्शानवीस से ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 08 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fraud by posing as cement worker
विज्ञापन
टोहाना। सीमेंट कंपनी का कर्मचारी बनकर हजारों रुपये की ठगी के मामले में शहर पुलिस ने शुक्रवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले की खन्नू वाली बस्ती निवासी सलींदर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई दो माह पूर्व दर्ज प्राथमिकी पर की गई है।
Trending Videos


थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गीता कॉलोनी निवासी जगबीर सिंह ने शिकायत दी थी कि वह शहर में नक्शा-नवीस का कार्य करता है। दिसंबर 2025 में उसके घर पर निर्माण कार्य चल रहा था। 24 दिसंबर को उसके मोबाइल फोन नंबर पर एक फोन आया। उक्त शख्स ने स्वयं को अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का कर्मचारी बताया और सस्ते दाम पर सीमेंट उपलब्ध करवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की बातों में आकर 60 कट्टे सीमेंट का ऑर्डर दे दिया तथा एडवांस के रूप में 18,600 रुपये आरोपी द्वारा भेजे गए स्कैनर पर ट्रांसफर कर दिए। भुगतान करने के बाद जब शिकायतकर्ता ने उक्त बर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। बार-बार कॉल करने के बावजूद संपर्क नहीं हो सका। ठगी का अहसास होने पर 1930 हेल्पलाइन पर कॉल कर एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed