सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two BJP leaders arrested for social media comments

Fatehabad News: सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले दो भाजपा नेता गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 08 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two BJP leaders arrested for social media comments
विज्ञापन
फतेहाबाद। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सोशल मीडिया पर अधिवक्ता विनय शर्मा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने दो भाजपा नेताओं, ललित कुमार और धनंजय, को गिरफ्तार किया है। दोनों नेताओं को पूछताछ के बाद थाने से ही नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया।
Trending Videos

यह मामला एक धर्म विशेष के व्यक्ति के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान संदेहास्पद गतिविधियों में नाम सामने आने के बाद शुरू हुआ था। उक्त आरोपी का केस कोर्ट में अधिवक्ता विनय शर्मा ने लड़ा था। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई लोगों ने विनय शर्मा के खिलाफ अपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां कीं गईं
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय शर्मा ने इस संबंध में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि विनय शर्मा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पर अधिवक्ता के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और इस प्रकरण में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed