{"_id":"69ad1051b7f05b8a500efee9","slug":"video-broken-electricity-pole-stands-outside-a-school-in-tohana-fatehabad-inviting-accidents-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में स्कूल के बाहर खड़ा बिजली का टूटा हुआ पोल, दे रहा हादसों को निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में स्कूल के बाहर खड़ा बिजली का टूटा हुआ पोल, दे रहा हादसों को निमंत्रण
शहर के दमकोरा रोड स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साथ लगे दो बिजली के पोल में से एक -दो जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण हादसा होने का खतरा बना हुआ है। जिसको लेकर स्कूल प्रशासन द्वारा बिजली निगम को कई बार अवगत करवाए गया लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं हो पाया है, जिसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
वहीं, बिजली निगम के अधिकारियों को कहना है कि इस मामले को लेकर कोई सूचना निगम के पास नहीं आई थी लेकिन अब तुरंत कार्य करते हुए टूटे हुए पोल को बदलवा दिया जाएगा।
राजकीय स्कूल के शिक्षक चरणजीत सिंह ने बताया कि लंबे समय से स्कूल के साथ लगता बिजली का पोल दो जगह से टूटा होने के कारण हादसा होने का भय बना हुआ है क्योंकि स्कूल में 700 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। इसको लेकर निगम को कई बार सूचित किया लेकिन कोई कार्य नहीं गया जिससे कभी भी हादसे हो सकता है। इस बारे में बिजली निगम के जेई नवीन कुमार ने बताया कि विभाग के पास बिजली का पोल टोटा होने की कोई सूचना नहीं आई है, किसी वाहन के टक्कर से और पोल टूटा हुआ होगा जिसे जल्द बदलवा दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।