सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A young man entered the gurdwara with a bottle of liquor, and the servants handed him over to the police

Fatehabad News: गुरुद्वारे में शराब की बोतल लेकर घुसा युवक, सेवादारों ने पुलिस को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 08 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
A young man entered the gurdwara with a bottle of liquor, and the servants handed him over to the police
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव एमपी रोही स्थित गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार देर शाम को बेअदबी का मामला सामने आया है। एक युवक पर गुरुद्वारा में प्रवेश कर गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। सेवादारों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos


गांव एमपी रोही गुरुद्वारा प्रधान गुरनाम सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश करते समय गुरप्रीत अपने हाथ में शराब की बोतल और एक गिलास लिए हुए था। अंदर पहुंचते ही युवक ने दरबार साहिब में रखे रुमाला साहिब से छेड़छाड़ की। इसके बाद वह सचखंड साहिब में जाकर गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को उठाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान उसने बेअदबी का प्रयास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सेवादारों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया। उन्होंने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। सब इंस्पेक्टर संजय ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

-----------





घटना सीसीटीवी में हुई कैद

ये घटना गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस इस फुटेज को जांच में शामिल कर रही है। ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर सिख संगत में भारी रोष है। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा एमपी रोही के प्रधान रणजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि गांव का ही गुरप्रीत सिंह शराब की बोतल हाथ में लेकर और नंगे सिर ही दरबार साहिब में प्रवेश कर गया। आरोपी ने वहां रखे गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को उठाकर ले जाने का प्रयास किया। जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed