{"_id":"69d77ef805a4c56363073b9a","slug":"video-the-united-kisan-morcha-held-a-meeting-regarding-the-problems-arising-in-the-purchase-of-wheat-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: संयुक्त किसान मोर्चा ने गेहूं की खरीद को लेकर आ रही समस्याओं को लेकर की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: संयुक्त किसान मोर्चा ने गेहूं की खरीद को लेकर आ रही समस्याओं को लेकर की बैठक
संयुक्त किसान मोर्चा ने मंडियों में गेहूं खरीद को लेकर आ रही दिक्कतों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसी को लेकर रतिया में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें 11 अप्रैल को पूरे हरियाणा में चक्का जाम का एलान किया गया। इसको लेकर किसान रेस्ट हाउस में संयुक्त किसान मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान नेता निर्भय रतिया, जगतार सिंह, तेजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह और राजेंद्र सिंह चहल ने संयुक्त रूप से की।
भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान निर्भय सिंह ने बताया कि
बैठक में मंडियों में गेहूं बेचने को लेकर किसानों को आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडियों में अव्यवस्था, खरीद प्रक्रिया में देरी और नई शर्तों के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने ट्रैक्टरों की नंबर प्लेट की फोटो लेने और बायोमेट्रिक अनिवार्य करने जैसे नियमों को किसान विरोधी बताते हुए इन्हें तुरंत वापस लेने की मांग की है।संयुक्त किसान मोर्चा ने इन मांगों को लेकर 11 अप्रैल को पूरे हरियाणा में चार घंटे का चक्का जाम करने का निर्णय लिया है।
रतिया के संजय गांधी चौक पर 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा। किसान मोर्चा ने क्षेत्र के सभी किसानों, मजदूरों और युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। नई-नई शर्तें लगाकर किसानों की फसल खरीद में देरी की जा रही है। अगर सरकार ने तुरंत ये शर्तें वापस नहीं लीं, तो 11 अप्रैल को पूरे हरियाणा में चक्का जाम कर जोरदार विरोध किया जाएगा। बैठक में मौजूद किसान संगठन किसान सभा के जिला सचिव राजेंद्र बाटू , भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहाँ के जिला प्रधान निर्भय रतिया, बीकेयू ( खेती बचाओ ) के राजेंद्र सिंह चहल,जम्हूरी किसान सभा के प्रदेश प्रवक्ता तेजिंदर सिंह थिद, अखिल भारतीय किसान महा सभा के प्रदेश महासचिव सुखविंदर सिंह, गगन भुल्लर,अशोक कुमार,कर्मा सिंह सहित अन्य किसान मौजूद थे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।