{"_id":"69d783b897a3dab106083b17","slug":"video-bjp-district-president-praveen-joda-reached-the-market-and-started-the-procurement-work-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने मंडी पहुंचकर शुरू करवाया खरीद कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने मंडी पहुंचकर शुरू करवाया खरीद कार्य
अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू होते ही खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ कर दिया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने मंडी पहुंचकर खरीद कार्य शुरू करवाया। वीरवार को शुरू हुई गेहूं खरीद वेयरहाउस द्वारा की गई
हालांकि गेहूं खरीद का यह कार्य गुटबाजी के चलते विवादों में भी घिरा रहा। मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजू मेहता और उप चेयरमैन कुलवंत सैनी कमेटी कार्यालय में जिला अध्यक्ष का इंतजार करते रहे, जबकि जिला अध्यक्ष ने उनकी गैरमौजूदगी में ही मंडी में खरीद प्रक्रिया शुरू करवा दी।
बाद में मंडी में खरीद कार्य शुरू होने के बाद जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा नाराज चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को मनाने के लिए मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे, जहां स्थिति को संभालने की कोशिश की गई। इस दौरान प्रवीण जोड़ा ने कहा कि सरकार किसानों की गेहूं की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बायोमेट्रिक पॉलिसी लागू की गई है। नई पॉलिसी को लेकर उन्होंने कहा कि शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन सरकार किसानों के साथ है और हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रतिया क्षेत्र में करीब 17 लाख क्विंटल गेहूं की आवक होती है, जिसके लिए अनाज मंडी के अलावा आसपास के गांवों में 17 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। किसानों की सुविधा के लिए बिजली, पानी, ठहरने और अटल कैंटीन की व्यवस्था भी की गई है।
इसके अलावा हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों को लेकर उन्होंने कहा कि जिन किसानों का नुकसान हुआ है, उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा उचित मुआवजा दिया जाएगा। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के सहायक सचिव ओम प्रकाश चहल, भाजपा के पूर्व जिला प्रधान बलदेव सिंह ग्रोहा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन गर्ग काका,सुखविंदर गोयल शिव वधवा, सुभाष सिंगला ,कृष्ण तनेजा सहित अन्य व्यपारी व कर्मचारी मौजूद थे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।