Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Accused of House Burglary Arrested in Fatehabad; Had Carried Out Crime After Conducting Reconnaissance While Intoxicated
{"_id":"69d746b9d2cba27cf4026ac2","slug":"video-accused-of-house-burglary-arrested-in-fatehabad-had-carried-out-crime-after-conducting-reconnaissance-while-intoxicated-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में शराब के नशे में रेकी कर दिया था वारदात को अंजाम, मकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में शराब के नशे में रेकी कर दिया था वारदात को अंजाम, मकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
थाना शहर पुलिस ने मकान में सेंधमारी कर सोने के जेवर व नकदी चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद किया है। मामले में आरोपी गांव कुकडांवाली निवासी अमित की गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने शराब के नशे में रैकी की, इस दौरान मकान को ताला लटका हुआ मिला। खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुसा और वारदात को अंजाम दिया।
डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अमित कुमार निवासी कुकड़ांवाली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो जोड़ी सोने की बालियां, एक जोड़ी सादी सोने की बालियां, दो जोड़ी सोने की लटकन चेन, दो लेडीज सोने की अंगूठियां, एक ओम नुमा सोने का लॉकेट, दो सोने की ईयर चेन सहित 32.91 ग्राम सोना, 6 नग सोने के नाक व कान के आभूषण तथा 2100 नकद बरामद किए गए हैं।
शिकायतकर्ता गुलशन कुमार पुत्र सुभाष चंद निवासी हिसार, हाल वार्ड नंबर 06 रामपुरा फतेहाबाद ने शिकायत दी थी कि 4 अप्रैल 2026 को माता चंडीगए गई हुई थी। दो दिन बाद जब लौटे तो चोरी की घटना हुई मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मकान की खिड़की का शीशा तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर सोने के जेवर व नकदी चोरी कर ली। मामले में 6 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।