सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused arrested for drugging and raping

Fatehabad News: नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 28 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for drugging and raping
विज्ञापन
फतेहाबाद। महिला थाना पुलिस ने एक युवती के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, उसकी अश्लील वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी उगम सिंह निवासी ढाबी कलां, जिला फतेहाबाद की गिरफ्तारी हुई है।
Trending Videos

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा ने बताया कि पीड़िता ने महिला थाना में दी अपनी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2019 में जब वह घर पर अकेली थी तो उनके पड़ोस में रहने वाला आरोपी उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ गलत काम किया। आरोपी ने इस कृत्य की वीडियो बना ली और पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देकर उसे बार-बार ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने डर के मारे 42,000 रुपये भी आरोपी को दे दिए। आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी उगम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को कब्जे में लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed