सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   AETO also got involved in the bribery case, the peon and driver were sent to jail, ACB also filed a first information report against AETO

Fatehabad News: रिश्वत प्रकरण में एईटीओ भी फंसे, चपरासी और चालक जेल भेजे, एसीबी ने एईटीओ पर भी दर्ज की प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 03 Jun 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
AETO also got involved in the bribery case, the peon and driver were sent to jail, ACB also filed a first information report against AETO
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्क्रैप व्यापारी से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार सेल टैक्स विभाग के चालक धोलूराम और चपरासी सुशील को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं मामले में विभाग के एईटीओ सचिन की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। एसीबी ने आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हालांकि अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Trending Videos

पूछताछ में सामने आया है कि पिछले वर्ष दिसंबर में भी शिकायतकर्ता बिशनदत्त से 50 हजार रुपये की रिश्वत ली गई थी जिसमें 40 हजार रुपये एईटीओ और 5-5 हजार रुपये चालक व चपरासी ने रखे थे। एसीबी अब आरोपियों के बयान और रिकॉर्डिंग के आधार पर आगे की जांच कर रही है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी को धमकाकर वसूले थे 50 हजार
एसीबी ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए चालक धोलूराम और चपरासी सुशील को स्क्रैप व्यापारी बिशनदत्त से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोप है कि जांच के दौरान वाहन रोककर बिल के नाम पर वसूली की जाती थी जबकि स्क्रैप कारोबार में ऐसा कोई बिल नहीं होता। शिकायतकर्ता के अनुसार लगातार धमकियों से परेशान होकर उसने एसीबी में शिकायत दी जिसके बाद जाल बिछाकर गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed