{"_id":"6a205db5b17cfc533b0e59e5","slug":"e-cigarettes-and-foreign-cigarettes-were-being-sold-at-the-paan-shop-police-seized-them-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-155018-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पान की दुकान पर बेच रहे थे ई-सिगरेट और विदेशी सिगरेट, पुलिस ने की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पान की दुकान पर बेच रहे थे ई-सिगरेट और विदेशी सिगरेट, पुलिस ने की जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। बस अड्डा चौकी पुलिस ने बुधवार को पान की दुकान पर बिक रही प्रतिबंधित ई-सिगरेट, वैप और विदेशी सिगरेट की सूचना पर छापा मारा। इस दाैरान पुलिस ने नहर कॉलोनी निवासी शंटी कुमार को गिरफ्तार किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी के बाद आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया।
बस अड्डा चौकी प्रभारी पीएसआई सुमित ने बताया कि सूचना मिली कि थाना रोड स्थित पान की दुकान पर प्रतिबंधित ई-सिगरेट, वैप और विदेशी सिगरेट बेची जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुकान पर छापा मारा। जांच के दौरान दुकान संचालक से संबंधित लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे गए लेकिन वह कोई वैध अनुमति पत्र या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। तलाशी के दौरान दुकान से 17 प्रतिबंधित ई-सिगरेट, वैप और विदेशी सिगरेट बरामद हुईं जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। संवाद
Trending Videos