सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two-year-old child dies after being hit by a tipper, the vehicle's wheel ran over from above, died in the hospital

Fatehabad News: टिप्पर की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत, गाड़ी का पहिया ऊपर से गुजरा, अस्पताल में तोड़ा दम

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 03 Jun 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Two-year-old child dies after being hit by a tipper, the vehicle's wheel ran over from above, died in the hospital
विज्ञापन
भूना। शहर के वार्ड-5 में बुधवार सुबह सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम अंश की मौत हो गई। बाबा राणाधीर मंदिर के सामने स्थित गली में नगर पालिका की डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाड़ी (टिप्पर) की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

थाना इंचार्ज ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 9 बजे ठेकेदार की कचरा संग्रहण गाड़ी गली में आई। गली के चौक में पानी का टैंकर खड़ा होने के कारण चालक वाहन को पीछे कर रहा था। इसी दौरान गली में खेल रहा अंश गाड़ी के पीछे आ गया। चालक की नजर उस पर नहीं पड़ी और वाहन का पिछला पहिया बच्चे के ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास के लोगों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

संकरी के गली के कारण हादसा
स्थानीय लोगों का कहना है कि गली काफी संकरी है और सुबह के समय बच्चों की आवाजाही अधिक रहती है। उन्होंने कचरा गाड़ियों के साथ हेल्पर की अनिवार्य तैनाती व कचरा संग्रहण के समय में बदलाव की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की शिकायत पर चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed