सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anti-encroachment drive in Tohana, goods seized from road and footpath

Fatehabad News: दुकानों के बाहर रखा सामान किया जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Anti-encroachment drive in Tohana, goods seized from road and footpath
अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को समझाते हुए पुलिस कर्मी व नगर परिषद कर्मी। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। नगर परिषद ने वीरवार को शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। पुलिस के सहयोग से सफाई शाखा अधिकारी अजायब सिंह और एएसआई रवि कुमार की अगुवाई में टीम ने रेलवे रोड और लक्कड़ मार्केट क्षेत्र में कार्रवाई की।
Trending Videos


जांच के दौरान कई दुकानदारों ने कूलर और एसी का सामान दुकान से करीब दस फीट आगे तक फैला रखा था। कुछ ने फुटपाथ से सटी जगह पर भी कब्जा किया हुआ था जिससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। टीम ने सड़क और नालियों पर रखा अवैध सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान से पहले नगर परिषद समय-समय पर मुनादी कराकर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देती रही थी। इसके बावजूद निर्देशों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती दिखाई गई। सफाई शाखा अधिकारी अजायब सिंह ने बताया कि अतिक्रमण से यातायात प्रभावित हो रहा था और लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि शहर को साफ और जाम मुक्त रखना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और फिर से अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed