{"_id":"6a85f8ee65f03354140bf9f4","slug":"athlete-sandeep-begins-a-15-hour-push-up-challenge-against-drug-abuse-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-159552-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशे के खिलाफ खिलाड़ी संदीप ने शुरू किया 15 घंटे का पुशअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशे के खिलाफ खिलाड़ी संदीप ने शुरू किया 15 घंटे का पुशअप
Thu, 20 Aug 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
नशे के खिलाफ राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप बिश्नोई पुशअप लग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतिया। युवाओं को नशे की दलदल से निकालकर खेलों की तरफ आकर्षित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी संदीप बिश्नोई ने एक अनोखा कदम उठाया है।
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने बुधवार सुबह 8:00 बजे लगातार 15 घंटे तक पुशअप लगाने का संकल्प लेकर अपना अभियान शुरू किया, जो रात 11:00 बजे तक जारी रहा।
संदीप बिश्नोई ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तेजी से नशे की चपेट में आकर अपना भविष्य बर्बाद कर रही है। यदि उनके इस 15 घंटे के प्रयास से प्रेरित होकर 50 युवा भी नशा छोड़ने का संकल्प लेते हैं तो वह इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि और पुण्य का काम मानेंगे। उसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त बनाना, फिटनेस के प्रति जागरूक करना और उन्हें खेलों से जोड़ना भी है।
विज्ञापन
इस दौरान लायंस क्लब सिटी रतिया के पूर्व अध्यक्ष हरवीर जोड़ा, सतीश सरदाना, अनिल रुखाया, हरिश्चंद्र शाक्य और विजय चौहान सहित कई गणमान्य लोगों ने संदीप को फूल-मालाएं पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया। वहीं संदीप के इस साहसिक संकल्प को देखने और उनका समर्थन करने के लिए स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।