फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Load on the rise; over 900 transformers burnt out in 4 months.

Fatehabad News: बढ़ रहा लोड, 4 माह में जले 900 से अधिक ट्रांसफार्मर

Thu, 20 Aug 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 20 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Load on the rise; over 900 transformers burnt out in 4 months.
शहर में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर। 
फतेहाबाद। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और ट्रांसफार्मरों पर बढ़ते लोड को नियंत्रित करने के लिए बिजली निगम ने फतेहाबाद डिवीजन में बिजली लाइनों और कनेक्शनों की जांच शुरू कर दी है। निगम के अनुसार चेंजओवर से ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ रहा है। अब तक 4 माह में 900 से अधिक ट्रांसफार्मर जल चुके हैं।
विज्ञापन

जांच के दौरान निगम को कई उपभोक्ताओं द्वारा सिंगल फेस कनेक्शन होने के बावजूद थ्री फेस केबल लगाने और रोटरी स्विच (चेंजओवर) का इस्तेमाल करने की आशंका है। निगम अब बिजली चोरी के साथ-साथ ऐसे कनेक्शनों की भी जांच करेगा।
विज्ञापन

फतेहाबाद डिवीजन में करीब ढाई लाख बिजली उपभोक्ता हैं। गर्मी के दौरान बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोडिंग की समस्या सामने आ रही है। इसके चलते फ्यूज उड़ने और केबल जलने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। निगम के अनुसार, कुछ उपभोक्ता सिंगल फेस कनेक्शन होने के बावजूद अतिरिक्त केबल लगाकर चेंजओवर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुसार जब ओवरलोडिंग के कारण एक फेस का फ्यूज हटता है तो कुछ उपभोक्ता चेंजओवर के माध्यम से दूसरे फेस से बिजली आपूर्ति लेने लगते हैं। इससे संबंधित लाइन और ट्रांसफार्मर पर अचानक अतिरिक्त लोड पड़ता है।
निगम को आशंका है कि इस तरह की व्यवस्था से ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने और उनके खराब होने की समस्या बढ़ रही है। निगम के अनुसार, पिछले चार माह में डिवीजन में 900 से अधिक ट्रांसफार्मर जल चुके हैं।

दोहरी सप्लाई से कर्मचारियों की सुरक्षा पर खतरा
बिजली निगम को कुछ उपभोक्ताओं की ओर से दोहरी बिजली आपूर्ति लेने की भी आशंका है। निगम कर्मचारियों के अनुसार, कई बार ऐसी स्थिति में एक तरफ की सप्लाई बंद नहीं की जाती। इससे लाइन पर काम कर रहे कर्मचारियों के लिए करंट बैकफीड का खतरा बना रहता है। ऐसी स्थिति में लाइनमैन और अन्य फील्ड कर्मचारियों के साथ हादसा होने की आशंका रहती है।


बिना अनुमति चेंजओवर लगाना गैरकानूनी
रोटरी स्विच एक ऐसा उपकरण है, जिसके माध्यम से बिजली आपूर्ति को एक फेस से दूसरे फेस पर स्थानांतरित किया जा सकता है। निगम की अनुमति के बिना इसका इस्तेमाल नियमों के विपरीत है। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई और जुर्माना किया जा सकता है। निगम अब ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान के लिए कनेक्शनों और लाइनों की जांच कर रहा है।

:: रात के समय ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। चेंजओवर का इस्तेमाल करते कोई उपभोक्ता मिला तो निगम की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शहर में चेंजओवर के इस्तेमाल का कोई मामला निगम के संज्ञान में नहीं आया है।
-रविंद्र, सिटी एसडीओ, बिजली निगम, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed