{"_id":"6a86002b1ac991dbe40c67cc","slug":"upset-over-garbage-collection-duties-employees-created-a-ruckus-and-overturned-the-trolley-on-the-spot-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-159542-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कचरा उठाने पर नाराज कर्मचारियों ने किया हंगामा, मौके पर पलटवाई ट्राली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कचरा उठाने पर नाराज कर्मचारियों ने किया हंगामा, मौके पर पलटवाई ट्राली
Thu, 20 Aug 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में पूर्व विधायक कार्यालय के बाहर कचरा उठान को लेकर हंगामा करते कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। शहर के भट्टू रोड पर पूर्व विधायक कार्यालय के पास से कचरे का उठान करने पर विवाद हो गया। नगर परिषद कर्मचारी भनक लगते ही मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए कचरे से भरी ट्रॉली को मौके पर ही पलटवा दिया।
भट्टू रोड पर मार्केट कमेटी की तरफ से अनाजमंडी क्षेत्र से कचरे का उठान करवाया जा रहा था। नजदीक ही पूर्व विधायक दुड़ाराम के कार्यालय के पास से भी कचरे का उठान किया गया। कर्मचारियों ने कचरे ट्रॉली को भर लिया, तभी नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मचारियों को इसकी भनक लग गई। कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए ट्रॉली को उसी स्थान पर खाली करवा दिया।
आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से अपने हकों के लिए लड़ रहे कर्मचारियों की सरकार को कोई परवाह नहीं है लेकिन अब नेताओं को दफ्तरों के बाहर कूड़ा दिखने लगा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, किसी भी कीमत पर सफाई कार्य नहीं होने दिया जाएगा। वहीं लोग शहर में लगे कचरे के ढेर को लेकर अब सोशल मीडिया पर भड़ास निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 14वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते डोर-टू-डोर कूड़ा उठान और शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे पूरे शहर में गंदगी के ढेर लग चुके हैं। मंगलवार को आई बारिश के बाद कूड़े से उठती भीषण दुर्गंध ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना और जाखल में 1700 टन से ज्यादा कचरा जमा हो चुका है।