{"_id":"6a382d5b534c545e9301c372","slug":"attempted-theft-in-broad-daylight-two-brothers-attacked-after-resisting-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-156110-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दिनदहाड़े चोरी का प्रयास, विरोध पर दो भाइयों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दिनदहाड़े चोरी का प्रयास, विरोध पर दो भाइयों पर हमला
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
भूना। हमले में योगेश और प्रदीप घायल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भूना। मॉडल टाउन क्षेत्र में रविवार शाम चोरी की वारदात उस समय हिंसक हो गई जब निर्माणाधीन मकान में चोरी करते पकड़े गए युवक ने खुद को छुड़ाने के लिए दो भाइयों पर लोहे के सरिये से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार योगेश कुमार और प्रदीप कुमार का मकान निर्माणाधीन है। कुछ दिन पहले मकान से लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सरिया चोरी हुआ था। इसी के चलते दोनों भाई रविवार शाम करीब चार बजे मकान पर पहुंचे और निगरानी करने लगे। मकान के अंदर उन्होंने एक युवक को लोहे की तार चोरी करते हुए पकड़ लिया। दोनों ने उसे रोकने का प्रयास किया और तार वापस ले ली।
इसी दौरान आरोपी ने पास पड़े सरिये से अचानक हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के बावजूद दोनों भाइयों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को भागने नहीं दिया और मौके पर ही पकड़ लिया। आसपास के लोगों ने भी मदद की। सूचना पर डायल-112 पुलिस टीम पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान परमजीत निवासी भूना के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।