सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two bike riders injured in collision with a car

Fatehabad News: कार के साथ टक्कर में बाइक सवार दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured in collision with a car
सडक हादसें में घायलों को रेफर कते अस्पताल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। चंदड़ मार्ग पर गांव अमानी के पास रविवार को तेज रफ्तार कार के साथ बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां राजू की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

गोपाल सिंह (40) निवासी पंजाब के संगरूर जिले के गांव भूंदड़ भैणी निवासी राजू (48) के साथ थे। दोनों पल्लेदारी का काम करते हैं और किसी काम से गांव चंदड़ जा रहे थे। जैसे ही वे अमानी बस अड्डा से कुछ आगे पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक मौके से गाड़ी समेत भाग गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों घायलों के बयान दर्ज किए हैं। घायलों के साथी जसपाल ने बताया कि वह सभी पल्लेदारी का काम करते है जैसे उनके पास राजू और गोपाल के घायल होने की सूचना मिली वे मौके पर पहुंचे और अस्पताल में लाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed