सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jagannath becomes committee head with 211 votes

Fatehabad News: 211 वोट लेकर जगन्नाथ बने समिति प्रधान

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 22 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jagannath becomes committee head with 211 votes
चुनाव परिणाम की घोषणा करते चुनाव अधिकारी अधिवक्ता केवल कृष्ण सिंगला
विज्ञापन
टोहाना। श्री दुर्गा महिला कॉलेज समिति के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए जिसमें प्रधान पद पर जगन्नाथ ने 88 मतों के अंतर से जीत हासिल की। चुनाव अधिकारी एडवोकेट केवल कृष्ण सिंगला ने परिणाम घोषित किए। मतदान में कुल 363 सदस्यों ने भाग लिया।

प्रधान पद के त्रिकोणीय मुकाबले में जगन्नाथ को 211 वोट मिले जबकि सुनील कुमार को 123 और राजेश सरस्वती को 26 वोट प्राप्त हुए। नोटा में 3 वोट दर्ज किए गए। उप प्रधान पद पर सूरज मेहता ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्हें 251 वोट मिले जबकि नवनीत को 87 वोट मिले। यह परिणाम 164 मतों के अंतर से तय हुआ। इस पद पर 20 वोट नोटा में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव पद पर अनिल कुमार ने 243 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की। सतभूषण सिंगला को 97 वोट मिले जिससे अनिल कुमार 146 मतों के अंतर से विजयी रहे। इस पद पर भी 20 वोट नोटा में दर्ज किए गए। चुनाव अधिकारी ने जानकारी दी कि छह सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर भी नाम वापसी के बाद निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित प्रधान जगन्नाथ ने अपनी जीत पर सभी का आभार जताया है। कॉलेज के विकास और छात्राओं को रोजगार से जोड़ने को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी चुनौती भी है। परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज परिसर में समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। नई कार्यकारिणी जल्द ही कार्यभार संभालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed