{"_id":"6a382f79986370c10f064bbc","slug":"as-no-candidates-turned-up-for-neet-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-156084-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नीट के लिए परीक्षार्थी नहीं मिले तो स्पेशल बसें अड्डे में ही खड़ी रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नीट के लिए परीक्षार्थी नहीं मिले तो स्पेशल बसें अड्डे में ही खड़ी रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नए बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) के दिन फतेहाबाद और टोहाना बस अड्डों से परीक्षार्थियों के लिए कोई स्पेशल बस नहीं चलाई गई। ज्यादातर विद्यार्थी अपने निजी वाहनों के माध्यम से ही सिरसा व हिसार में बने केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए पहुंचे। सुबह 9 बजे जिला मुख्यालय के बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की थोड़ी ही भीड़ देखने को मिली।
जिले के ज्यादातर विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र हिसार व सिरसा ही बनाए गए थे। रोडवेज की ओर से इन स्थानों पर जाने के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी लेकिन 40 विद्यार्थियों की संख्या पूरी नहीं होने के कारण स्पेशल बस नहीं चल पाई। इस कारण विद्यार्थियों ने निर्धारित रूटों पर चलने वाली बसों में यात्रा कर परीक्षा केंद्रों का रुख किया।
सुबह जल्दी बस अड्डों पर पहुंचे विद्यार्थियों ने समय रहते बसें पकड़ने का प्रयास किया ताकि परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो। इस मामले में रोडवेज अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रोडवेज की ओर से बसों को भेजने की अलग से व्यवस्था की गई थी लेकिन जाने वालों की ज्यादा भीड़ नहीं थी। जिस कारण रूट पर जाने वाली नियमित बसों में ही सफर किया गया। सरकार की ओर से किराया में छूट दी गई थी।