{"_id":"6a0b4608cf489097e80e1de3","slug":"automatic-ticket-vending-machines-will-soon-start-at-tohana-station-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-154110-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: टोहाना स्टेशन पर जल्द शुरू होगी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: टोहाना स्टेशन पर जल्द शुरू होगी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 18 May 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टोहाना। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) पहुंच चुकी है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को टिकट खिड़की पर लगने वाली लंबी कतारों और भीड़ से राहत मिलेगी। यात्री कुछ ही सेकंड में स्वयं टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
दैनिक रेलयात्री वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एवं डीआरयूसीसी सदस्य राजेश नागपाल ने बताया कि यह मुद्दा 19 दिसंबर 2025 को दिल्ली में हुई बैठक में प्रमुखता से उठाया गया था। उन्होंने इस सुविधा के लिए दिल्ली डिवीजन के डीआरएम पुष्पेंद्र आर. त्रिपाठी और उनकी टीम का आभार जताया। नागपाल ने कहा कि एटीवीएम शुरू होने से दैनिक यात्री, छात्र और नौकरीपेशा लोगों का समय बचेगा और स्टेशन पर भीड़भाड़ कम होगी। संवाद
Trending Videos