{"_id":"6a0b45e8c75cd276ec09ac43","slug":"the-railway-employees-wife-died-by-jumping-in-front-of-a-train-her-parents-accused-harassment-husband-claims-anita-was-mentally-troubled-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-154080-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रेलकर्मी की पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, पति का दावा-मानसिक रूप से परेशान थी अनीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रेलकर्मी की पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, पति का दावा-मानसिक रूप से परेशान थी अनीता
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 18 May 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टोहाना/जाखल। गांव हिम्मतपुरा के समीप रविवार रात करीब 11 बजे एक रेलकर्मी की पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद मृतका 27 वर्षीय अनीता रानी के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। जीआरपी जाखल पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
जीआरपी की एएसआई कविता सिंह ने बताया कि मूल रूप से रेवाड़ी के खंडौडा गांव के केहर सिंह की बेटी अनीता की 6 नवंबर 2020 को राजस्थान के गंडाला निवासी अनूप यादव से हुई थी। अनूप रेलवे में कार्यरत है और वर्तमान में उसकी तैनाती टोहाना के गांव सिंबलवाला में है। अनीता की चार साल की बेटी और दो साल का बेटा।
वहीं अनीता के पति अनूप यादव ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने दावा किया है कि अनीता कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। इसी मानसिक परेशानी और तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
जीआरपी की एएसआई कविता सिंह ने बताया कि रेलवे पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों को भेजे आखिरी मैसेज और मायके पक्ष के बयान को आधार बनाकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Trending Videos