फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BJP to strengthen its organization among the SC community

Fatehabad News: एससी समाज के बीच संगठन मजबूत करेगी भाजपा

Tue, 18 Aug 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 18 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
BJP to strengthen its organization among the SC community
फतेहाबाद। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अवनीत सिंह वणैच का स्वागत करते जिलाध्यक्ष प्र
फतेहाबाद। अनुसूचित जाति समाज के सम्मान, अधिकार और उत्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। ये बातें पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया ने कही।
विज्ञापन

खुंडिया मंगलवार को उदय कमल में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सरबटा ने की। खुंडिया ने कहा कि एससी मोर्चा का दायित्व है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सरबटा ने प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया का स्वागत किया। राजेंद्र ने कहा कि एससी मोर्चा जिले में संगठन को मजबूत करने के साथ समाज के लोगों को भाजपा की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रत्येक मोर्चा संगठन की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अनुसूचित जाति मोर्चा समाज के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और लोगों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का मंच संचालन विकास ललोदा ने किया।
जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. रविन्द्र बलियाला, चेयरमैन सरदार बलदेव ग्रोहा, पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, सफाई आयोग हरियाणा के सदस्य चंद्रप्रकाश बोस्ती, जगदीश नायक, सुमन खीचड़, सविता टूटेजा, अनु सरबटा, डॉ. रणजीत ओड आदि मौजूद रहे।

------------
अल्पसंख्यक मोर्चा को मजबूत करने पर जोर
फतेहाबाद। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अवनीत सिंह वणैच का मंगलवार को जिला कार्यालय उदय कमल में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने की। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अवनीत सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष जोड़ा ने कहा कि डा. अवनीत के प्रदेशाध्यक्ष बनने से अल्पसंख्यक मोर्चा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अवतार सिंह मोंगा, जगदीप मोंगा, अमृतपाल खुंबर, गुरचरण सिंह खोखर, महेंद्र सिंह वधवा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed