{"_id":"6a5278d8ebff84add30756df","slug":"bus-hits-motorcycle-on-highway-service-road-in-laws-injured-daughter-in-law-dies-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-157185-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हाईवे के सर्विस रोड पर बस ने बाइक को मारी टक्कर, सास-ससुर घायल, बहू की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हाईवे के सर्विस रोड पर बस ने बाइक को मारी टक्कर, सास-ससुर घायल, बहू की मौत
Sat, 11 Jul 2026 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल से घायल बुजुर्ग को रेफर करते हुए संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। गांव धांगड़ के पास शनिवार दोपहर को बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में गांव भोडिया खेड़ा निवासी महिला की मौत हो गई जबकि उसके सास-ससुर घायल हो गए। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से घायल ससुर गांव भोडिया खेड़ा निवासी दलीप को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया गया जबकि सास कमला को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
घायल दलीप ने बताया कि शनिवार सुबह बाइक पर पत्नी और बहू के साथ किरमारा स्थित धाम में गए थे। वहां धोक लगाकर जब वे घर लौट रहे थे तो गांव धांगड़ के पुल के पास उनकी बाइक को बस चालक ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस कंट्रोल रूम में सूचना दी। इसके बाद तीनों घायलों को नागरिक अस्पताल लाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बहू कविता को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद राय का कहना है कि इस मामले में बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
हादसे में घायल तड़पते रहे, समाज की संवेदनहीनता आई सामने
गांव धांगड़ के पास हुए सड़क हादसे के बाद सामने आए वीडियो ने समाज की संवेदनहीनता की तस्वीर उजागर की है। हादसे में घायल बुजुर्ग और महिला सड़क पर काफी देर तक मदद का इंतजार करते रहे लेकिन आसपास से गुजर रहे कई वाहन चालकों ने रुककर उनकी सहायता नहीं की। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हादसे के बाद बुजुर्ग और उसकी बहू घायल अवस्था में सड़क पर पड़े हैं। इस दौरान महिला कमला मदद के लिए गुहार लगाती रही लेकिन काफी समय तक कोई राहगीर उनकी सहायता के लिए आगे नहीं आया।