फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Suspended Sarpanch involved in Rajendra murder case also arrested; car recovered

Fatehabad News: राजेंद्र हत्याकांड में शामिल निलंबित सरपंच भी गिरफ्तार, कार बरामद

Sun, 12 Jul 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Suspended Sarpanch involved in Rajendra murder case also arrested; car recovered
फतेहाबाद में पूर्व सरपंच हत्या के आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल के लिए अस्पताल 
फतेहाबाद। पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी हत्याकांड में पुलिस ने चौथे आरोपी निलंबित सरपंच संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि वारदात के समय उसने हमलावरों को क्रेटा कार में बैठाकर घटनास्थल तक पहुंचाया और वापस ले गया। संजय की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद राय ने बताया कि इससे पहले विनोद गोदारा, विक्रम और जिले सिंह उर्फ सेठी निवासी खारा खेड़ी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तीनों आरोपियों से चार दिन की रिमांड के दौरान पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर एक 12 बोर बंदूक, एक देसी पिस्तौल और 12 बोर के पांच कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान ही शुक्रवार को चौथे आरोपी संजय निवासी खाराखेड़ी को भी गिरफ्तार किया गया। रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने शनिवार को चारों आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद अदालत में पेश किया। अस्पताल और अदालत परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। सुनवाई के बाद अदालत ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 4 जुलाई को गांव खाराखेड़ी स्थित रंगला पंजाब तड़का ढाबा के पास पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भतीजे सौरभ के बयान पर पांच आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed