{"_id":"6a528688ae025216a60e74f0","slug":"officials-will-be-stationed-at-the-old-bus-stand-to-monitor-rural-routes-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-157230-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुराना बस स्टैंड पर ग्रामीण रूटों की निगरानी के लिए बैठेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुराना बस स्टैंड पर ग्रामीण रूटों की निगरानी के लिए बैठेंगे अधिकारी
Sat, 11 Jul 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर का पुराना बस स्टैंड। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। शहर के पुराना बस स्टैंड से ग्रामीण रूटों पर बसों के नियमित संचालन और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से रोडवेज प्रशासन की ओर से अधिकारियों की ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया है। पुराना बस स्टैंड पर अधिकारी सुबह से शाम तक बसों की आवाजाही पर नजर रखेंगे। यदि किसी निर्धारित रूट पर बस नहीं पहुंचती है तो उसका कारण मौके पर ही रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
इस व्यवस्था का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा को अधिक जवाबदेह और नियमित बनाना है। काफी समय से बंद पड़े पुराना बस स्टैंड से अब रोडवेज की ओर से बसें चलाई गई है। जो ग्रामीण रूटों पर चलाई जा रही है। रोडवेज की ओर से करीब 8 काउंटर बनाए गए है। पुराना बस स्टैंड शुरू होने के बाद व्यवस्था के तहत तैनात अधिकारी दिनभर बसों की आवाजाही का रिकॉर्ड तैयार करेंगे।
यदि किसी रूट पर बस नहीं पहुंचेगी तो उसके पीछे का कारण, जैसे तकनीकी खराबी, चालक या परिचालक की अनुपलब्धता अथवा अन्य वजह, रजिस्टर में दर्ज की जाएगी। इसके आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और व्यवस्था में सुधार के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
-- --
टाइम टेबल सहित रूटों पर रहेगी निगरानी
बसों के निर्धारित समय पर संचालन पर भी नजर रहेगी। इससे बस चालकों और परिचालकों की जवाबदेही बढ़ेगी और ग्रामीण रूटों पर अनियमितता की शिकायतों में कमी आने की उम्मीद है। साथ ही यात्रियों की समस्याओं को भी मौके पर सुना जाएगा, ताकि उनका समाधान समय रहते किया जा सके। नियमित निगरानी से ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा पहले से अधिक व्यवस्थित होगी।
- राम सिंह, मुख्य निरीक्षक यातायात शाखा, रोडवेज फतेहाबाद।