फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Truck driver caught smuggling poppy husk concealed under a load of bananas

Fatehabad News: केलों की आड़ में चूरा पोस्त ला रहा ट्रक चालक पकड़ा

Sat, 11 Jul 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 11 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Truck driver caught smuggling poppy husk concealed under a load of bananas
टोहाना। मध्य प्रदेश से ट्रक में केले भरकर ला रहे चालक से पुलिस ने 5 किलो 26 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक चालक गांव इंदाछोई निवासी जोनी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी चूरा-पोस्त को पंजाब ले जा रहा था।
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि भूना-टोहाना मार्ग पर गांव अमानी के पास पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मध्य प्रदेश से केले लेकर पंजाब जा रहे ट्रक में चूरा पोस्त छिपाकर ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने नाकेबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रुकवाया। चालक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने ट्रक के केबिन की तलाशी ली तो प्लास्टिक के थैले में 5 किलो 26 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी जोनी के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
हेरोइन तस्करी के आरोप में युवक व सप्लायर गिरफ्तार
जाखल। पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में गांव म्योंदकलां निवासी मंगा राम उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 8.54 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने टोहाना की न्यू गुप्ता कॉलोनी निवासी प्रिंस चावला को भी गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि म्योंद पुलिस चौकी प्रभारी करनैल सिंह अपनी टीम के साथ गांव म्योंद कलां में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि मंगाराम अपने मकान के पास हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ा है। इस पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 8.54 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने उसके खिलाफ थाना जाखल में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मुख्य सप्लायर प्रिंस चावला को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed