सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bus service started from Bhirdana to Hisar, relief to passengers

Fatehabad News: भिरड़ाना से हिसार के लिए बस सेवा शुरू, यात्रियों को राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 08 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bus service started from Bhirdana to Hisar, relief to passengers
फतेहाबाद के हिसार रोड पर ​स्थित बस स्टैंड। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना व उसके आसपास के लोगों को रोडवेज की ओर से वीरवार से सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। इसकी चलने से न विद्यार्थियों बल्कि व्यापारियों और अन्य लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। यह पहली बार है जब गांव भिरड़ाना से हिसार के लिए कोई सीधी बस सेवा शुरू की गई है।
Trending Videos

अब तक ग्रामीणों को हिसार जाने के लिए या तो निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था या फिर फतेहाबाद आकर बस बदलनी पड़ती थी। इसमें समय और पैसा दोनों ही अधिक खर्च होते थे। इस बस सेवा के शुरू होने से अब ग्रामीणों को सीधा फायदा मिलेगा। यह बस भिरड़ाना से हिसार के लिए सुबह 7 बजे व 9 बजे चलाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हिसार से वापिस भिरड़ाना के लिए बस दोपहर 2 बजे व शाम 4 बजे हिसार बस स्टैंड से चलेगी। यह समय-सारणी उन युवाओं के लिए लाभदायक साबित होगी जो हिसार के शिक्षण संस्थानों या कोचिंग सेंटरों में पढ़ने जाते हैं।
पूर्व विधायक दिखाएंगे हरी झंडी : इस नई बस सेवा का विधिवत शुभांरभ पूर्व विधायक दुड़ाराम की ओर से वीरवार सुबह 9 बजे गांव में आयोजित समारोह के दौरान हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। बस के संचालन से पूर्व रोडवेज महाप्रबंधक मनोज कुमार, यातायात प्रबंधक सुरेंद्र सिंह, चीफ इंस्पेक्टर राम सिंह ऐचरा भी बस के संचालन को तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed