सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bus service to seven villages stopped after assault on driver and conductor

Fatehabad News: चालक-परिचालक से मारपीट के बाद सात गांवों की बस सेवा बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 08 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bus service to seven villages stopped after assault on driver and conductor
गांव ढाणी बिंजा लांबा में रोडवेज चालक को धमकी देते आरोपी। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव ढाणी बिंजा लांबा में रोडवेज बस चालक-परिचालक से मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज रोडवेज यूनियन ने दादुपुर रूट पर बसों का संचालन बंद कर दिया है। इससे कई गांवों के यात्रियों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो चक्का जाम किया जाएगा।


घटना 6 जून की है, जब बस चालक देवीलाल और परिचालक महाबीर फतेहाबाद पुराने बस स्टैंड से दादुपुर रूट पर बस लेकर निकले थे। जांडवाला सोत्तर गांव के पास पराली से भरी ट्रॉली और मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के कारण रास्ता बाधित हो गया। सवारियों को उतारने के लिए बस रोकी गई तो दो युवक बाइक लेकर बस के आगे आकर खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने हॉर्न बजाकर बाइक हटाने का इशारा किया, जिसके बाद युवक वहां से हट गए। अगले दिन शाम करीब 7 बजे चार युवकों ने ढाणी बिंजा लांबा के पास बस रुकवाकर चालक और परिचालक के साथ मारपीट की। इस दौरान बस में सवार एक छात्रा ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos


घटना के बाद से रोडवेज कर्मचारियों में रोष बढ़ गया। यूनियन ने कहा कि जब तक आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक दादुपुर रूट पर बस सेवा बंद रहेगी। इस फैसले से अयालकी, बिंजा लांबा ढाणी, जांडवाला सोत्तर, फूला, तामसपूरा, हड़ौली और दादुपुर गांवों के यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

----------------------

जल्द कार्रवाई की मांग



रोडवेज कर्मचारी यूनियन प्रधान विजय नागपुर का कहना है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ इस तरह की मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होती और स्टाफ को सुरक्षा का भरोसा नहीं मिलता, तब तक इस रूट पर बसों का संचालन बहाल करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed