{"_id":"6a26fb1a05ba8f92970dcff7","slug":"severe-heat-and-heatwave-affect-life-and-vegetable-crops-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-155321-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भीषण गर्मी और लू से जनजीवन व सब्जी की फसलें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भीषण गर्मी और लू से जनजीवन व सब्जी की फसलें प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
शहर के सिरसा-हिसार रोड से दोपहर के समय गुजरते वाहन चालक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में सोमवार को भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। सड़कों पर लू के थपेड़ों से यात्रियों और पैदल राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तेज गर्मी का असर कृषि क्षेत्र पर भी साफ दिखाई दे रहा है। जिले में करीब 900 एकड़ क्षेत्र में सब्जियों की खेती की जाती है जिसमें बैंगन, तोरी, टमाटर, घीया, तरबूज, शिमला मिर्च और पेठा प्रमुख फसलें हैं। लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं से सब्जी फसलों पर संकट गहराने लगा है। फसलों को सुरक्षित रखने के लिए किसान दिन में दो से तीन बार सिंचाई कर रहे हैं।
किसानों का कहना है कि यदि तापमान में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो उत्पादन और गुणवत्ता दोनों पर असर पड़ेगा। खेतों में अतिरिक्त मेहनत के बावजूद नुकसान की आशंका बनी हुई है। दूसरी तरफ दोपहर के समय बाजारों में भी सन्नाटा देखने को मिला।
विज्ञापन
गर्मी के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर रहे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिशा से चल रही शुष्क हवाओं के कारण अगले तीन दिन तक मौसम गर्म रह सकता है। उन्होंने लोगों और किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Trending Videos