सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Nursing officers in the district will be on a two-hour strike today

Fatehabad News: जिले में नर्सिंग ऑफिसर आज दो घंटे की हड़ताल पर रहेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 08 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Nursing officers in the district will be on a two-hour strike today
फतेहाबाद में स्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारियों को ज्ञापन देते हुए नर्सिग ऑफिसर स्त्रोत संघ
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में नर्सिंग ऑफिसर मंगलवार को सुबह 10 से 12 बजे तक हड़ताल पर रहेंगी। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया की ओर से कुरुक्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नर्सिंग स्टाफ पर उठाए गए सवालों और कथित टिप्पणियों के विरोध में नर्सिंग ऑफिसर्स ने काम छोड़कर दो घंटे की हड़ताल करने का फैसला लिया है।
Trending Videos


नर्सिंग ऑफिसर ने सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों को मांग पत्र भी सौंपा। सिविल सर्जन को दिए गए ज्ञापन में नर्सिंग ऑफिसर वेल्फेयर एसोसिएशन के उपप्रधान सुमित्रा, मीडिया प्रभारी रामफल और सदस्यों ने कहा कि बिना जांच पूरी हुए पूरे नर्सिंग कैडर पर मिलीभगत के आरोप लगाना उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। नर्सिंग ऑफिसर ने मांग की कि चेयरपर्सन को मामले में माफी मांगनी चाहिए। ऐसी टिप्पणी और व्यवहार से पूरे नर्सिंग समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed