{"_id":"6982153959c7b810660d250b","slug":"congresss-sit-in-protest-under-the-save-mnrega-movement-tomorrow-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-148026-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि जिले में भारतीय जनता पार्टी सरकार की ओर से मनरेगा को कमजोर कर समाप्त करने की कथित साजिश के विरोध में कांग्रेस की ओर से वीरवार को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
शर्मा ने बताया कि वीरवार सुबह साढ़े 10 बजे लघु सचिवालय, फतेहाबाद के मुख्य गेट स्थित पार्क में यह धरना आयोजित होगा। इसमें जिलेभर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेकर आंदोलन को मजबूती देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार योजनाबद्ध तरीके से मनरेगा का प्रारूप बदलकर इसे खत्म करना चाहती है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मजदूरों को 100 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई थी, लेकिन भाजपा सरकार ने नए कानून लाकर इस गारंटी को कमजोर किया है और 125 दिन रोजगार देने का केवल झूठा वादा किया है।
उन्होंने कहा कि बिना कानूनी गारंटी के कोई भी वादा मान्य नहीं होता। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा बजट में कटौती कर उसे मात्र 40 प्रतिशत कर दिया गया है। जब पूरा बजट ही उपलब्ध नहीं होगा, तो रोजगार और मजदूरी कैसे दी जाएगी। मौजूदा सरकार मनरेगा मजदूरों के साथ धोखा कर रही है।
Trending Videos