सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   State-level livestock exhibition in Kurukshetra from February 6, five buses will be sent daily for the livestock farmers of Fatehabad

Fatehabad News: कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी 6 फरवरी से, फतेहाबाद के पशुपालकों के लिए प्रतिदिन 5 बसें भेजी जाएंगी

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 03 Feb 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
State-level livestock exhibition in Kurukshetra from February 6, five buses will be sent daily for the livestock farmers of Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। पशुपालन विभाग की ओर से कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड मेला मैदान कुरुक्षेत्र में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन 6 फरवरी से 8 फरवरी तक किया जाएगा। प्रदर्शनी में उत्तम नस्ल के गाय, भैंस, भेड़, बकरी, ऊंट, घोड़े की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 53 श्रेणी में इन विजेता पशुओं को इनाम दिए जाएंगे।
Trending Videos

प्रदर्शनी में पशुपालकों को भेजने के लिए सरकार की ओर से फतेहाबाद के लिए प्रतिदिन 5 बसों का प्रबंध किया गया है जिनमें पशुपालक कुरुक्षेत्र पशु प्रदर्शनी में निशुल्क यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुखविंद्र सिंह ने बताया कि 6 फरवरी को फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भट्टू कलां व नंगल से 5 बसें भेजी जाएंगी। इसी प्रकार से 7 फरवरी को जाखल, नागपुर, नांगला, नहला व बोदीवाली के पशुपालकों को भेजा जाएगा। 8 फरवरी को गांव ठुईयां, बहबलपुर, बीघड़, भूना, खाबड़ा कलां के पशुपालक पशु मेले में जाएंगे। प्रदर्शनी में उत्तम नस्ल के पशुओं को लेकर जाने का खर्च विभाग की ओर से वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed