सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police launched a search operation against drugs: If suspicious activities are found in old buildings, the owner will have to answer

नशे पर वार के लिए पुलिस ने चलाया सर्च अभियान : पुरानी इमारतों में संदिग्ध गतिविधियां मिलीं तो मालिक को देना होगा जवाब

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 03 Feb 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
Police launched a search operation against drugs: If suspicious activities are found in old buildings, the owner will have to answer
फतेहाबाद में पुराने भवन का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मी स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस प्रशासन ने जिले भर में लंब समय से खाली पड़ी पुरानी और खंडरनुमा इमारतों में नशे व अपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने इन इमारतों की चेकिंग की और पाया कि कई इमारतें नशे का अड्ड बन चुकी हैं। एसपी सिद्धांत जैन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि किसी इमारत में संदिग्ध गतिविधि पाई जाती है, तो उसके मालिक को नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में इन इमारतों को असामाजिक तत्वों या अपराधियों के लिए अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा।
Trending Videos

एसपी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को आदेश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित खाली, जर्जर और खंडरनुमा इमारतों की नियमित और सघन जांच सुनिश्चित करें। यदि किसी स्तर पर लापरवाही या आदेशों की अवहेलना पाई जाती है, तो सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा खाली और खंडरनुमा भवनों के मालिकों, किरायेदारों और प्रभारियों को नोटिस जारी किया जाएगा। इन नोटिसों में यह निर्देश दिए जाएंगे कि वे तत्काल भवनों की साफ-सफाई करवाएं, निगरानी सुनिश्चित करें, और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करें। चेतावनी दी गई है कि यदि इन निर्देशों की अवहेलना होती है, तो संबंधित भवन को सील कर दिया जाएगा और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमजन से अपील
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई खाली पड़ी पुरानी इमारत या खंडरनुमा भवन है, जहां किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि हो रही हो, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को हर तरह की सहायता देने के लिए आमजन को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed