सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Domestic gas cylinder crisis continues, jostling to get it

Fatehabad News: घरेलू गैस सिलिंडर संकट बरकरार, लेने के लिए धक्का-मुक्की

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 23 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Domestic gas cylinder crisis continues, jostling to get it
फतेहाबाद के मॉडल टाउन में सिलिंडर लेने के लिए जाते हुए उपभोक्ता
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। पिछले 20 से 25 दिनों से नियमित आपूर्ति बाधित है जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता परेशान हैं। मॉडल टाउन और गीता मंदिर रोड स्थित एजेंसियों पर सोमवार को भारी भीड़ उमड़ी जहां लोगों को पर्ची कटवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
Trending Videos

एजेंसियों पर पहले पर्ची के लिए करीब तीन घंटे लग रहे हैं इसके बाद गोदाम में सिलिंडर लेने के लिए ओटीपी का इंतजार करना पड़ रहा है। जैसे ही सप्लाई वाहन पहुंचा उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई और धक्का-मुक्की जैसे हालात बन गए। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि पिछले 20 दिनों से गांवों में गैस की गाड़ी नहीं पहुंच रही। पहले नियमित रूप से सप्लाई होती थी, लेकिन अब उन्हें 10 से 15 किलोमीटर दूर शहर आकर सिलिंडर लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता मंदिर रोड पर सिलिंडर लेने पहुंचे श्याम सुंदर, कश्मीर सिंह ने कहा कि पहले एजेंसी पर पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। यहां पर तीन घंटे बाद नंबर आया। पर्ची लेकर सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे तो ओटीपी आने का इंतजार किया। आटोपी आया इसके बाद गैस सिलिंडर मिला है।
लोगों ने कहा कि कई घरों में गैस खत्म हो चुकी है जिससे उनके रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। जिले में 23 गैस एजेंसियां हैं और करीब 3.54 लाख उपभोक्ता उनसे जुड़े हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या के बावजूद सप्लाई व्यवस्था चरमराने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से जल्द आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है ताकि राहत मिल सके।
-
मेहूवाला में सुबह 5 बजे लाइन में लगे लोग
गांव मेहूवाला में सिलिंडर लेने के लिए लोग सुबह 5 बजे ही चौक में लाइन में लग गए जबकि सप्लाई दोपहर तीन बजे पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि डिमांड के मुताबिक न सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है।
-
90 साल के बुजुर्गों के कनेक्शनों की केवाईसी बनी मुसीबत
जिले में करीब 40 फीसदी उपभोक्ताओं ने गैस कनेक्शनों की केवाईसी नहीं करवाई है। हालात यह है कि अब 90 साल तक के बुजुर्गों को केवाईसी के लिए परिजन एजेंसी में लेकर पहुंच रहे हैं।
-
गांव हांसपुर में पहले एजेंसी की तरफ से गाड़ी आती थी और गैस सिलिंडर मिल जाता था लेकिन अब 20 दिन से सप्लाई नहीं आ रही है। घर पर सिलिंडर नहीं है तो दिक्कत हो रही है। यहां पर गैस सिलिंडर लेने के लिए पूरा दिन खराब हो गया।
-सतनाम, हांसपुर
-
गांव दरियापुर में गैस सिलिंडर की सप्लाई नहीं आ रही है। पर्ची कटवाने के लिए पहले एजेंसी में तीन घंटे तक लाइन में खड़े रहे और अब यहां गैस सिलिंडर लेने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कब यह मुसीबत दूर होगी पता नहीं।
- रमन कुमार, दरियापुर
-
गांव मढ़ से गैस सिलिंडर लेने के लिए पहुंचा हूं। काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पहले जब सप्लाई गांव में दी जाती थी तो अब भी दी जानी चाहिए। प्रशासन और एजेंसी संचालक दावे करते हैं कि गैस की कोई कमी नहीं है।
-हंसराज, गांव मढ़

फतेहाबाद के मॉडल टाउन में सिलिंडर लेने के लिए जाते हुए उपभोक्ता

फतेहाबाद के मॉडल टाउन में सिलिंडर लेने के लिए जाते हुए उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed