सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad became the first choice for preparation in Mission Buniyad

Fatehabad News: मिशन बुनियाद में तैयारी के लिए फतेहाबाद बना पहली पसंद

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 03 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Fatehabad became the first choice for preparation in Mission Buniyad
फतेहाबाद में विद्या​र्थियों की काउंसिलिंग करते हुए अ​धिकारी स्त्रोत ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। मिशन बुनियाद के तहत नए सत्र में केंद्रों पर चयनित विद्यार्थियों के दाखिले को लेकर राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में रविवार को काउंसिलिंग करके सेंटर अलॉट किए गए। काउंसिलिंग में 263 में से 147 विद्यार्थी पहुंचे और दाखिला लिया। जिले के पांच केंद्रों में से सबसे ज्यादा दाखिले फतेहाबाद केंद्र में हुए है और सबसे कम भट्टूकलां में।
Trending Videos


विद्यार्थियों की काउंसिलिंग के दौरान जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश मेहता, जिला संयोजक सुरेंद्र कुमार और मैनेजर कपिल मौजूद रहे। इस दौरान विद्यार्थियों से दाखिले को लेकर सेंटर का विकल्प पूछा गया। 40 विद्यार्थियों ने फतेहाबाद, भूना के लिए 37, भट्टूकलां के लिए 12, रतिया के लिए 22 और टोहाना के लिए 36 ने सहमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

जिले में 263 में से 147 विद्यार्थी पहुंचे

राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय फतेहाबाद में तीसरी परीक्षा पास कर चुके 263 विद्यार्थियों को बुलाया गया था लेकिन 147 ही पहुंचे। इन विद्यार्थियों की 14 मई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। विभाग अब वंचितों को दोबारा मौका दे सकता है। अगर वे दाखिला नहीं लेते हैं तो वेटिंग में शामिल 104 विद्यार्थियों को मौका मिल सकता है।

-

दो साल तक मिलेगी कोचिंग

मिशन बुनियाद के तहत शिक्षा विभाग ने जिले में पांच केंद्र बनाए हैं। विभाग इन केंद्रों पर कक्षा नौवीं और दसवीं की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाएगा। विकल्प फाउंडेशन की तरफ से विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग दी जाती है।

-

मिशन बुनियाद के तहत विद्यार्थियों का नया सत्र शुरू होने जा रहा है। तीसरे चरण की परीक्षा पास कर चुके विद्यार्थियों को काउंसिलिंग के जरिए केंद्र अलॉट किए गए हैं। मेधावी विद्यार्थियों के लिए ये बेहतर योजना है।

- मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed